एक लोटा जल सरकार के दिल में हजारों छल और नहीं होगा जनता के समस्याओं का हल: जेपी…

एक लोटा जल सरकार के दिल में हजारों छल और नहीं होगा जनता के समस्याओं का हल: जेपी…

धनबाद(NIRSA): आपकी योजना आपकी सरकार, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को चिरकुंडा नगर परिषद के शहरी क्षेत्र वार्ड संख्या 13,14 एव 15 के गांधी आश्रम नगर परिषद की ओर से आपकी योजना आपकी सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा ज्यादातर महिलाए मंईया सम्मान योजना का फार्म भरने या पैसा भी मिलने की जानकारी प्राप्त करने आई थी परंतु इस योजना का पोर्टल बंद होने के कारण महिलाए निराश होकर लौटी,लेकिन अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित थे लेकिन शिविर में जनता की उपस्थिति कम देखी गई ,बच्चों की मुंह जूठी के साथ साथ बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

सूबे के नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने भी एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि पिछले वर्ष भी मंईया सम्मान योजना में जो भी माता बहने आवेदन दी थी अब तक उन सभी का इस योजना से लाभ नहीं मिल पाया है यह लाभ सिर्फ बंगलादेशी घुसपैठियों एव रोहिंगिया मुसलमानों को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं झारखंड की माता बहनों के साथ सरकार धोखा कर रही हैं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को सरकार कूड़े की ढेर में फेका जा रहा हैं, राज्य में अफसरशाही हावी हैं अफसर कार्यालय में बैठ जनता का काम नहीं कर रही हैं तो सरकार आपके द्वार पहुंच कर क्या कर पाएगी।वही इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह ने शायराना अंदाज में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना मंईया सम्मान योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि वर्तमान में हेमंत सरकार खुद को शंकर भगवान समझ रहे है जनता आवे और जल चढ़ावे, मैं तो यही कहूंगा “एक लोटा जल सरकार के दिल में हजारों छल और नहीं होगा जनता के समस्याओं का हल” यह सरकार पूर्व में भी जनता से छल की थी और अब भी छल कर रही हैं माननीय न्यायालय के आदेश पर सरकार गंभीर हुई हैं और राज्य में नगर निकाय चुनाव पर मंथन में जुट गई हैं मुझे विश्वास हैं कि जनता की सरकार आएगी तब जाकर क्षेत्र में विकास दिखेगा।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *