“एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी का भव्य आयोजन…

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी का भव्य आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन पूर्वी टुंडी में किया गया, जिसमें किसान मोर्चा भाजपा झारखंड प्रदेश के पहल पर ईस्ट टुंडी किसान उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा इस विषय को लेकर जनजागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर साव जी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री सुरेश महतो द्वारा किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू जी उपस्थित रहे। उनके साथ मंच को भाजपा नेत्री तारा देवी जी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी सुरेश महतो, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार एवं जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने संबोधित किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के वरिष्ठ नेता फिरोज दत्त ने किया

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री निताई रजवार, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी ,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हीरामन नायक, गिरिडीह के मोर्च प्रभारी अजय कुमार सिंह, बोकारो मोर्चा प्रभारी तेज नारायण सिंह सहित धनबाद ग्रामीण, जिला एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में व्यापारीगण, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देशहित मे एक साथ एवं एक बार चुनाव हो।

NEWSANP के लिए धनबाद से बुरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *