एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में राज्य सरकार को घेरा :बाबूलाल मरांडी…

एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में राज्य सरकार को घेरा :बाबूलाल मरांडी…

रांची(RANCHI) : झारखंड में भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को ट्वीट लिखकर निशाने पर लिया है. बाबूलाल मरांडी ने लिखा-

झारखंड की अबुआ सरकार समुदाय विशेष के लोगों को जमीन विवाद से जुड़े मामलों में खुला संरक्षण दे रही है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है. पाकुड़ में समुदाय विशेष के द्वारा सरकारी जमीन पर जबरन अवैध निर्माण करना दर्शाता है कि इन्हें किस हद्द तक सरकार का संरक्षण प्राप्त है!

संताल परगना समेत पूरे प्रदेश में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं। आदिवासी समाज झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का अहम हिस्सा है, लेकिन बाहरी घुसपैठ और जमीन कब्जाने की घटनाओं के चलते वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

हेमंत सोरेन जी, वोटबैंक की राजनीति छोड़कर ऐसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करें, ताकि आदिवासियों के अधिकार और अस्तित्व सुरक्षित रह सकें.

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *