नई दिल्ली(NEW DELHI) : एक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹7,118 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है। पिछली तिमाही के मुकाबले बैंक की करेंट और सेविंग्स अकाउंट डिपॉजिट में 10% की बढ़त और कुल डिपॉजिट में 7% का इज़ाफा हुआ, जिससे मुनाफे को मजबूती मिली। हालांकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹7,130 करोड़ था, जो इस बार से थोड़ा ज्यादा था।
चौथी तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 6% बढ़कर ₹13,811 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹13,089 करोड़ थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही-दर-तिमाही 4 बेसिस पॉइंट बढ़कर 3.97% हो गया। पूरे साल के लिए यह 3.98% रहा।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

