एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव यात्रियों के मूलभूत समस्याओं को लेकर निरसा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले थापरनगर रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना…

एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव यात्रियों के मूलभूत समस्याओं को लेकर निरसा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले थापरनगर रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना…

धनबाद(NIRSA):गुरुवार को निरसा प्रखंड अंतर्गत थापरनगर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के निरसा अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना दिया जिसमें मुख्य रूप से उन्होंने थापरनगर स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव संबंधी 7 सूत्री मांगों को लेकर विगत 25 जून 2024 को हावड़ा जोन अंतर्गत आसनसोल रेल मंडल को लिखित मांग पत्र सौंपी थी जिस पर वर्तमान में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह धरण किया गया । उमेश गोस्वामी ने कहा कि निरसा एक औद्योगिक क्षेत्र है और कोयले की राजधानी धनबाद रेल मंडल देश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन में सुमार है उसके बावजूद भी इसके अंतर्गत पडने वाले थापरनगर रेलवे स्टेशन की अनदेखी करना काफी गलत है । यहां से गुजरने वाली ट्रेन जिसमें मुख्य रूप से धनबाद पटना इंटरसिटी, देवघर रांची इंटरसिटी, दुमका हटिया इंटरसिटी और जम्मू तवी एक्सप्रेस जैसे दुर्ग्यामी ट्रेनों का ठहराव सहित रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, लाइट एव स्वच्छता संबंधी मांगों को अभिलंब पूरा किया जाए नहीं तो आने वाले दिन में वह अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल अनशन और जरूरत पड़ी तो रेल का चक्का जाम भी करने का काम करेंगे । इसके साथ ही कोरोना काल में जो कुछ विशेष ट्रेनों को उक्त स्टेशन पर ठहराव को बंद कर दिया गया तो उन्हें भी तत्काल चालू करने की बात कही गई ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *