एकादशी पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन…

एकादशी पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा एकादशी के पावन अवसर पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट के माध्यम से तथा आसर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद एवं Sharp Sight Eye Hospital के सहयोग से आयोजित होगा।

यह शिविर दिनांक 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे से श्री श्याम मंदिर, झरिया परिसर में संपन्न होगा। शिविर के दौरान आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त हो सके।

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा आयोजित यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम संयोजक निखिल खंडेलवाल और मयंक केजरीवाल ने बताया कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” की भावना के साथ मंच निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *