एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिला 5 किलो का आईईडी बम…

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिला 5 किलो का आईईडी बम…

झारखंड(JHARKHAND) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान लगातार सुरक्षा बलों को नक्सलियों के डंप मिल रहे हैं. इसमें हथियार से लेकर विस्फोटक तक मिल रहे हैं. रविवार (16 मार्च 2025) को एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन में दबाकर रखा गया आईईडी बम बरामद हुआ है. इस बार 5 किलो का काम जराईकेला थाना क्षेत्र में मिला है. पुलिस ने बताया है कि नक्सलियों द्वारा लगाया गया यह आईईडी बम बाबूडेरा जंगल के पास मिला है.

बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी बम को किया नष्ट
सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने उसी जगह पर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी बम को नष्ट कर दिया. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटा नागपुर, छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया गया.

सुबह 9 बजे जंगल में मिला 5 किलो का आईईडी बम
उन्होंने बताया कि इसी दौरान रविवार को सुबह 9 बजे के करीब एक 5 किलो का आईईडी बम बरामद हुआ. एसपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209, सीआरपीएफ की 26, 60, 134,193 और197 बटालियन की टीम के सदस्यों का संयुक्त दल बनाकर नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *