धनबाद(NIRSA): दो दिन पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए कनीय अभियंता आनंद कुमार महतो द्वारा शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के आवंटित जमीन को समतलिकरण कर वहां पर उपस्वास्थ केंद्र निर्माण को लेकर काम चालु कर दिया गया था। जिसे विधायक अरुप चटर्जी के हस्तक्षेप के बाद बंद कर दिया गया था। उसी मामले को लेकर स्थल निरिक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा की यहां पर कई सरकारी भवन, दो स्कुल, दो उपस्वास्थ केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई अन्य योजनाएं है। सभी को व्यवस्थित तरीके से बनाना है। ताकि जमीन का सही उपयोग हो सके। केएफएस की जमीन को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए जारडा में हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए जमीन को सुरक्षित रखा जा रहा हैं उसी के कारण कार्य को बंद करवाया गया है।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

