उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में की गई जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की बैठक…

उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में की गई जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की बैठक…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 मई 2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

जिला स्थापना समिति की बैठक के दौरान एमएसइपी के तहत 22 लिपिक, 9 राजस्व उप निरीक्षक, 1 आमीन एवं 23 अनुसेवकों को स्वीकृति प्रदान की गई। वही एसीपी के तहत 2 राजस्व उप निरीक्षक, 1 चालक एवं 3 अनुसेवकों को लाभ प्रदान की गई।

वहीं अनुकंपा समिति की बैठक में उन्होंने आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, जाति, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी ली। साथ ही उनकी एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की भी जानकारी ली। सभी आहर्ता पूर्ण करने और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर कुल 13 मामलों पर सुनवाई करते हुए, आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई।

अनुकंपा समिति की बैठक के दौरान वर्ग-3 में कुल 12 एवं वर्ग-4 में कुल 1 आवेदन पर समिति द्वारा अनुसंशा की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमे सेलटैक्स से 1, बीआईटी से 1, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से 4, वन प्रमंडल से 1, समाज कल्याण से 1, रेल पुलिस से 1, जैप-3 गोविंदपुर से 1 एवं सिविल सर्जन कार्यालय से कुल 2 आवेदनों पर समिति द्वारा अनुसंशा की गई।

साथ ही जिला चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक कर कुल 3 आवेदकों के प्रस्ताव पर समिति द्वारा अनुसंशा प्रदान की गई।

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *