धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के पाथरडीह, धैया, बाघमारा, तोपचांची, टुंडी, कतरास, सिंदरी, बरवाअड्डा, भूली, धनसार, कलियासोल, जोड़ापोखर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं।
जनता दरबार में अवैध कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट एवं रंगदारी मांगने के संबंध में, नगदी समेत सोना चांदी चोरी होने, दुकान और मकान में जबरन ताला लगाने, बार बार ओबीसी प्रमाण पत्र अस्वीकृत कर देने, अवैध निर्माण करने, नाली निर्माण तथा जलमीनार चालू कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

