उपायुक्त ने सीवरेज परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश…

उपायुक्त ने सीवरेज परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज जिले की विभिन्न सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पांडरकनाली, रामपुर, परसबनिया, पेटिया में चल रही सीवरेज परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा करने के बाद उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी बलियापुर को परियोजना में आने वाली समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पलीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *