उपायुक्त ने वृद्ध जनों के साथ खेली होली…

उपायुक्त ने वृद्ध जनों के साथ खेली होली…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने रविवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

इस अवसर पर आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों ने उपायुक्त को अबीर गुलाल लगाया। वहीं उपायुक्त ने भी वृद्ध जनों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का आयोजन लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम एवं रोटी बैंक यूथ क्लब के सौजन्य से किया गया था।

मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, सचिव सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, विजय सिन्हा, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, राहुल सिंह, ऋषभ राज, मुख्तार अहमद, मुन्ना सिंह, सुबल सिंह सहित आश्रम एवं रोटी बैंक के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *