सामाजिक संस्था एवं एनजीओ से किया आश्रम में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध
धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के साथ केक काटा और उन्हें खिलाकर मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं ने भी उपायुक्त को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आश्रम में महिलाओं को प्रसन्नचित्त देखकर बहुत खुशी हो रही है। उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन और संस्था रुचि लेती है। प्रशासन को जो भी समस्या की जानकारी मिली है उसका समाधान किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि इन माता पिता का ख्याल रखना सक्षम एवं सबल लोगों का दायित्व है। उन्होंने जिले की सभी सामाजिक संस्था एवं गैर सरकारी सगठनों से आगे बढ़कर आश्रम में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने कहा कि छोटा योगदान ऐसे कितने माता-पीता की जिंदगी संवारने में काम आएगा।
उपायुक्त ने आश्रम संचालकों को बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने और उनका ख्याल रखने का भी अनुरोध किया।
वहीं आश्रम पहुंचने पर उपायुक्त माधवी मिश्रा को आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गाड़ी ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया गया वही आश्रम के सचिव डॉ डी सरन, सहसचिव सुरेंद्र यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा रवि शेखर सिंह एवं दीपक सोनी ने भी धनबाद उपायुक्त को पुष्प गुछ देकर स्वागत किया
वही आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्धी ने कहा कि आज हमारे लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया था जहां आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों ने धनबाद उपायुक्त माधुरी मिश्रा को आशीर्वाद दिया और हमारे आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जन काफी से मिलकर बहुत खुश हुए मैडम को हम लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया वहीं उन्होंने पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया इसके लिए हम लोग डीसी मैडम को दिल से धन्यवाद देते है
मौके पर टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, सचिव डॉ डी शरण, सह सचिव सुरेन्द्र यादव, कार्यकारणी अध्यक्ष बी सुधीर, रवि शेखर सिंह, ओमकार मिश्रा, दीपक सोनी के अलावा बड़ी संख्या में आश्रम के बुजुर्ग मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्टdha

