उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित…

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित…

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल

मई में 14 माड्यूल के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का किया जाएगा आयोजन

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गत वर्ष 26 जुलाई को आयोजित लेखा परीक्षा के लिए लिपिकों को प्रशिक्षण देने वाले सभी प्रशिक्षकों को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले माह विकास शाखा, नजारत सहित सभी विभाग के कर्मियों के लिए 14 मॉड्यूल पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिससे हर कर्मी विभिन्न विभागीय काम में दक्ष बनेगा। लिपिक के प्रोन्नति एवं सेवा संपुष्टि के लिए विभागीय लेखा परीक्षा में उत्तीर्ण को नियमावली के तहत अनिवार्य किया गया है।

लिपिकों को पेंशन, रूल्स ऑफ़ एग्जीक्यूटिव बिजनेस, बजट, सेवा नियमावली, बिल, सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, वित्तीय नियमावली इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए। इससे किसी भी विभाग में वे सरलता से अपना कार्य संपन्न कर सकते हैं। जबकि उत्तीर्ण नहीं रहने के कारण लिपिकों की प्रोन्नति एवं सेवा संपुष्टि लंबित रखनी पड़ती है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सहायक आयुक्त, नागरीय अंचल डी.एन. राय, कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक शांतनु सरकार, सेवानिवृत्त ओमप्रकाश सिंह, अमीन हांसदा, अनुमंडल कार्यालय के सुबोध कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, राज्य कर पदाधिकारी अन्वेषण ब्यूरो स्वर्गीय पंकज कुमार वर्मा तथा परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला नाजिर आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष उपायुक्त के निर्देशानुसार 29 एवं 30 जून को विभिन्न विषयों पर लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद उनकी परीक्षा ली गई। जिसमें शामिल 73 में 46 लिपिकों ने उत्तीर्णता अंक प्राप्त किए। इसके बाद असफल लिपिकों के लिए पुनः 9 एवं 10 जुलाई 2025 को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें 51 लिपिकों में से 50 लिपिक उत्तीर्ण हुए। जबकि 26 जुलाई 2025 को समाहरणालय में आयोजित लेखा परीक्षा में 81 लिपिक शामिल हुए। जिसमें 46 उत्तीर्ण हुए। जो पूरे झारखंड में उत्तीर्ण होने वाली लिपिकों में सर्वाधिक थे। रांची में आयोजित लिपिक परीक्षा में 39 और पलामू में 36 लिपिक उत्तीर्ण हुए थे। जबकि 2021 में 4.5%, 2022 में 4.2% तथा 2023 में धनबाद में आयोजित लिपिक परीक्षा का परिणाम 28% था। वहीं वर्ष 2025 की लिपिक परीक्षा का परिणाम 57% रहा।

मौके पर एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *