उपायुक्त ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा…

उपायुक्त ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा…

धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगामी 4 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने शनिवार को शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस क्रम में उन्होंने आयोजकों को मुख्यमंत्री का बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर स्वागत करने, माननीय मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहने वाले, कार्यक्रम के समापन के बाद माननीय मुख्यमंत्री को बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर विदाई देने वाले व्यक्तियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही कार्यक्रम के दिन वाहनों की पार्किंग, वाहन पास, ट्राफिक प्लान इत्यादि को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को स्टेज, पंडाल इत्यादि की जांच करने, अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन तैनात करने सहित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *