उपायुक्त ने दिलाई झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ…

उपायुक्त ने दिलाई झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभी को झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास और प्रगति के लिए झारखंड के सभी निवासी प्रयत्नशील रहें।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, सुंदर और समृद्ध झारखंड हम सबको गौरवान्वित करता है। यहां के महान और संघर्षील पूर्वजों से समृद्ध संस्कृति, भाषा और सभ्यता हम सबको विरासत में मिली है। इसलिए इसको संरक्षित करना झारखंड के हर नागरिक का दायित्व है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *