उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक…

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक…

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी जहरीली गैस रिसाव की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक्सपर्ट टीम, जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन, गैस रिसाव के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगे की रणनीति तय करना था।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि NDRF की एक्सपर्ट टीम प्रभावित इलाकों का विस्तृत निरीक्षण कर गैस रिसाव से संबंधित अद्यतन आँकड़े शीघ्र उपलब्ध कराए, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति संवेदनशील है और प्रत्येक मिनट का प्रभाव सीधे प्रभावित परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने 02 कार्यपालक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) तथा 40 सुरक्षा बलों की तैनाती प्रभावित क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया, ताकि निगरानी एवं नियंत्रक व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ टाउनशिप में स्थानांतरित करने के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोग अपनी सुविधा एवं इच्छा के अनुसार सुरक्षित स्थान चुन सकें।जिला प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति का जीवन खतरे में न पड़े तथा सभी को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *