उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा…

उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज देर संध्या जिले में चल रही विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने तोपचांची, जामाडोबा की 2 योजनाएं, दामोदर, जमुनिया, भेलाटांड, सिंदरी, निरसा नोर्थ व निरसा साउथ जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने योजनाओं के लिए विभिन्न एजेंसियों से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र, मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार के अलावा जुडको, एल एंड टी के प्रतिनिधि तथा अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *