उपायुक्त ने की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा…

उपायुक्त ने की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अबतक 90,253 छात्र-छात्राओं के आवेदनों की स्वीकृति हेतु अनुमोदित किया गया है।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रत्येक स्कूल का परसेंटेज निकालकर, सबसे कम परसेंटेज वाले विद्यालय से कारण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को सबसे खराब परफॉर्मेंस करने वाले 20-20 विद्यालयों के हेड मास्टर और शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खराब परफॉर्मेंस के कारण की जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, एसडीएम कार्यालय से संजीत सिंह, शालिनी सिन्हा मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *