उपायुक्त ने की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा…

उपायुक्त ने की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज 15 जून से शुरू होने वाले धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस दौरान धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित गांवों में आदिवासी समुदायों को अभियानों के माध्यम से योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। शिविर के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को आधार कार्ड, बैंक खाता, स्वास्थ्य कार्ड, गैस कनेक्शन आदि प्रदान करेंगे। आदिवासी युवाओं को स्थाई वकालत और नेतृत्व विकास के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सिविल सर्जन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालिका अभियंता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी सदस्य रहेंगे। जबकि जिला कल्याण पदाधिकारी इसके संयोजक रहेंगे।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आगामी 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों में चलेगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *