उपायुक्त ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण…

उपायुक्त ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण…

युद्धस्तर पर काम कर, 10 जून तक पूरा करने का दिया निर्देश

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने शनिवार को बैंक मोड़ फ्लाईओवर के मरम्मती कार्य का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आर.सी.सी. ढलाई, फ्लाईओवर का जोइंट, मरम्मत में उपयोग हो रही सामग्री, जेसीबी व न्यूमेटिक मशीन से निकाला जा रहा पुराना लेयर, कार्य की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तीन शिफ्ट में युद्ध स्तर पर काम करने, काम की गुणवत्ता बरकरार रखने एवं 10 जून 2025 तक फ्लाईओवर के दोनों लेन की मरम्मत पूरी करने का निर्देश दिया।

मौके पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, सहायक अभियंता जीतेन्द्र मिश्रा, ठेकेदार संजय गोतिया व अन्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *