उपायुक्त ने किया पीसी एंड पीएनडीटी कैलेंडर का विमोचन…

उपायुक्त ने किया पीसी एंड पीएनडीटी कैलेंडर का विमोचन…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज अपने कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

वार्षिक कैलेंडर में उपयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में रिकर्व तीरंदाजी में परचम लहराने वाली दीपिका कुमारी, मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा, 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला एवं झारखंड की पहली महिला एवरेस्ट विजेता प्रेमलता अग्रवाल, टेलीविजन एवं डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में परचम लहराने वाली युवा अभिनेत्री अनुष्का सेन, सामाजिक आंदोलन, वन संरक्षण के लिए जन आंदोलन की अगुवाई करने वाली एवं लेडी टार्जन के नाम से मशहूर जमुना टुडू सहित झारखंड की अन्य महिला हस्तियों के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश हैं।

साथ-साथ चिकित्सा सलाह के लिए डायल 104, सामाजिक सुरक्षा के लिए 181 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी सभी पन्नों पर अंकित है।

इसके अलावा कैलेंडर में कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने, रूढ़िवादी और गलत मानसिकता के बाहर निकलकर गर्भ में ही बच्चे का लिंग जांच नहीं करवाने तथा महिलाओं पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

इसके अलावा लिंग अनुपात, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम, कन्या भ्रूण हत्या से सामाजिक दुष्प्रभाव, लड़कियों के विरुद्ध भेदभाव का समाधान के अलावा अन्य संदेश दिए गए हैं।

इस मौके पर उपयुक्त आदित्य रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, मैं हूं धनबाद की पूजा रत्नाकर, वॉलिंटियर सचिन सिंघानिया, सोनाली कुमारी, शीशम कुमारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *