उपायुक्त ने किया डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर तथा मटेरियल सेल का निरीक्षण…

उपायुक्त ने किया डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर तथा मटेरियल सेल का निरीक्षण…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का करें अक्षरशः अनुपालन – उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD): नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर, धनबाद पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर तथा टाउन हॉल के सामने विवाह भवन स्थित मटेरियल सेल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत एवं बारीकी से निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ही निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कोषांगों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एसडीएम श्री लोकेश बारंगे, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *