उपायुक्त ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, ससमय मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट प्राप्त कर उसे संकलित एवं प्रसारित करने के दिए निर्देश…

उपायुक्त ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, ससमय मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट प्राप्त कर उसे संकलित एवं प्रसारित करने के दिए निर्देश…

धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, आदित्य रंजन ने जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार प्रणाली, हेल्पलाइन व्यवस्था तथा विभिन्न मतदान केंद्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की अद्यतन रिपोर्ट का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र से समय-समय पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट प्राप्त कर उसे संकलित एवं प्रसारित किया जाए, ताकि समग्र स्थिति पर निरंतर निगरानी बनी रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंट्रोल रूम निर्वाचन प्रक्रिया की केंद्रीय इकाई है, जहां से पूरे जिले की गतिविधियों का समन्वय किया जाता है। किसी भी प्रकार की शिकायत, तकनीकी समस्या या विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *