उपायुक्त ने एक माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का दिया निर्देश…

उपायुक्त ने एक माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का दिया निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज संध्या नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों में की जा रही नियुक्ति को लेकर बैठक की।

एनएचएम के तहत एएनएम, स्टाफ नर्स, न्यूट्रिशन काउंसलर, फार्मासिस्ट सहित 18 पदों के लिए 141 लोगों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने एक महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन, सदर अस्पताल, तेतुलमारी अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीपीएम प्रतिमा कुमारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *