
धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बेलगड़िया में स्वारोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन और जेआरडीए लगातार प्रयासरत है। सहकारिता विभाग द्वारा ई-रिक्सा सहयोग समिति लिमिटेड का निर्माण करा कर बेलगड़िया के लाभुकों को लगातार लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज बेलगड़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक कार्यालय में ई-रिक्सा सहयोग समिति लिमिटेड (पलानी, बलियापुर प्रखण्ड) के माध्यम से समिति सदस्यों के स्वारोजगार को बढ़ावा देने हेतु जेआरडीए (बीसीसीएल सीएसआर) के सौजन्य से 9 लाभुकों के बीच नई ई रिक्शा की चाबी प्रदान की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

