धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर एक होनहार गरीब छात्रा का कॉलेज में एडमिशन हो गया।
दरअसल, दोनीडीह टोला, बाघमारा हरिजन बस्ती, बलियापुर की रहने वाली तुलसी कुमारी ने गत शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त को आवेदन देकर प्रार्थना की थी कि उनके माता-पिता दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग है। घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
छात्र ने उपायुक्त को बताया कि वह इंटर पास है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बलियापुर के बी.बी.एम. कॉलेज में नामांकन करवाना चाहती है। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण माता-पिता आगे पढ़ाने में सक्षम नहीं है।
उपायुक्त ने छात्रा का कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रभाष चंद्र दास ने गरीब कल्याण योजना के तहत तथा ब्लॉक से सहायता प्रदान कर छात्र की एडमिशन फीस, रजिस्ट्रेशन, एनएसएस व स्पोर्ट्स फीस जमा कराई ओर छात्र का दाखिला कोलेज में हो गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

