उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई आयुष्मान योजना की क्रियान्वयन की समीक्षा…

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई आयुष्मान योजना की क्रियान्वयन की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 17 दिसंबर 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई..

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सरकारी एवं निजी अस्पताल संचालकों से कहा कि उक्त योजना का लाभ हर हाल में लोगों को मिले। सरकारी एवं निजी अस्पतालों को समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा गया..

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजना का संचालन सही तरीके से हो। भुगतान की प्रक्रिया कैसे सुगम हो, इसपर भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर डॉक्टरों ने योजना के क्रियान्वयन, संचालन एवं भुगतान में आने वाली परेशानियों से उपायुक्त को अवगत कराया। कंपनी को अस्पतालों को ससमय भुगतान करने एवं भुगतान की प्रक्रिया सुगम बनाने को कहा। जिसे लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए…

बैठक में उपायुक्त, प्रभारी सिविल सर्जन, आयुष्मान भारत योजना के नोडल पदाधिकारी, जिले के कई डॉक्टर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *