उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित…

उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर संशोधन के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग है। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है। जबकि उपरोक्त स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकालकर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने के पश्चात सैरात दर निर्धारित करके, विज्ञापन प्रकाशित कराकर बंदोबस्ती करें।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर अमनदीप, सहायक श्री सोनू कुमार मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *