उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया टुंडी एवं गोविंदपुर स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण…

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया टुंडी एवं गोविंदपुर स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण…

जिला के फार्मों को आदर्श, उदाहरणीय एवं एकीकृत फार्म के तहत किया जाएगा विकसित- उपायुक्त

किसानों को लाभ मिले, उनका एक्स्पोज़र अच्छा हो यही हमारी प्राथमिकता – उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को उपायुक्त आदित्य रंजन ने टुंडी प्रखंड एवम गोविंदपुर प्रखंड स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कृषक पाठशाला माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत स्थानीय किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। परंतु अगर कृषक पाठशाला की स्थिति अच्छी नहीं होगी तो हम किसानों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं दे पाएंगे। राज्य सरकार के इस योजना के तहत जो फार्म चल रहे है उसको उन्नत किस्म का बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसके तहत दो फार्म का भ्रमण किया गया। दोनों में जो कमियां एवं अच्छाइयां थी उन्हें देखा गया है। कहीं कहीं मेजर कमियां मिली है साथ ही कुछ स्थानीय अतिक्रमण भी समस्या है।

उन्होंने कहा की जो गुणवत्तापूर्ण कार्य होने थे उसमें भी कमियां पाई गई है। साथ ही कार्य की प्रगति काफी धीमी है। उपायुक्त ने दोनो फार्म के एजेंसी को 1 महीने का अंतिम समय देते हुए निर्देशित किया की शेष कार्य अविलंब सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे कार्य जो आवश्यक है परंतु कृषक पाठशाला के योजना के अंतर्गत नहीं है, जैसे तालाब का जीर्णोधार, अतिक्रमण मुक्त, बाउंड्री, दरवाजा, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क आदि उसे जिला द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि फार्म अपने आप में इकोनामी हब की तरह खड़ा हो, फॉर्म को किसी एफपीओ को हैंडोवर हो सके, वह अपना व्यापार कर सके फॉर्म से यही उद्देश्य है। साथ ही किसानों को लाभ मिले उनका एक्स्पोज़र अच्छा हो। फॉर्म को एक आइडियल इंटीग्रेटेड फार्म के तहत विकसित किया जा सके यही हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *