धनबाद(NIRSA): एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के उपप्रमुख बिनोद कुमार दास के पहल पर शिवालीबाड़ी उत्तर पंचायत के संजय नगर में 15 वित्त के तहत 1200 फीट पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई जिसके तहत संजय नगर के हरिजन टोला एवं बाउरी टोला में निवास कर रहे स्थानीय लोगों को पेयजल समस्या से नियाद मिली है, ग्रामीणों ने बताया कि संजय नगर में पेयजल की घोर किल्लत थी और काफी दूर दराज से पेयजल लाना पड़ता था मोहल्ले में पाइपलाइन आने से हम सबों को पानी की समस्या से निजात मिली है..
उप प्रमुख विनोद कुमार दास ने बताया कि संजय नगर के हरिजन टोला एवं बाउरी टोला के लोगों द्वारा आवेदन देकर अवगत कराया गया कि दोनों टोला में पेयजल की विकराल समस्या है हमने निरीक्षण किया और पाया कि दोनों टोला में सचमुच पेयजल की घोर समस्या है जिसे गंभीरता से लेते हुए 15वें वित आयोग के मत से 1200 फीट पाइप लाइन बिछाया गया है और जरूरत पड़ेगी तो इस लाइन का और भी विस्तार किया जाएगा ग्रामीणों का यह भी मांग है कि एक जल मीनार दोनों टोला के बीच होना चाहिए जिसके लिए यथासंभव प्रयास करूंगा ताकि जल का संग्रह जल मीनार में हो सके और टोला वाशियो को 24 घंटा पेयजल उपलब्ध हो सके..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

