धनबाद(DHANBAD): उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा।
श्रवण राय ने कहा कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र लाखों रुपये में बेचे गए और इस मामले में 165 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षाएं सही तरीके से आयोजित नहीं हो पा रही हैं और लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार से पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं कराने की अपील की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
