उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गोविन्दपुर साहेबगंज सड़क से कार समेत अवैध एवं नकली शराब बनाने वाले को दबोचा…

उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गोविन्दपुर साहेबगंज सड़क से कार समेत अवैध एवं नकली शराब बनाने वाले को दबोचा…

धनबाद(DHANBAD): होली के दौरान अवैध एवं नकली शराब खपाने के लिए धंधेबाजों ने नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को नकली शराब के एक कारोबारी को उत्पाद विभाग के दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोविन्दपुर साहेबगंज सड़क से कार के साथ एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान वेगनआर कार सांख्या JH 10 T 6640 में रखी स्प्रिट 60 लीटर,2000 पीस IB और RS का कार्क,लेबल और झारखंड सरकार के स्टीकर भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार कुसुंडा निवासी विक्रांत कुमार ने अपनी गाड़ी में प्रेस का बोर्ड भी लगा रखा था ताकि उत्पाद विभाग अथवा पुलिस की नजर से बच सके। वही मीडिया से बात करते हुए उत्पाद दरोगा ने बताया कि पकड़े गए कारोबारी ने पहले तो प्रेस का धौंस दिखाकर बचने की कोशिश की लेकिन सख्ती के बाद उसने कबूल कर लिया की होली के मद्देनजर नकली शराब खपाने की योजना बनाई थी।

बता दें कि आने वाले त्यौहार में अवैध शराब की बिक्री पर रोक को लेकर लगातार उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी इसी क्रम में उक्त कार्रवाई की गई है जिसमें प्रेस लिखा कार को पकड़ा गया है उसका रजिस्ट्रेशन भी फेल है कहीं ना कहीं रजिस्ट्रेशन फेल गाड़ी का भी इस्तेमाल नकली शराब के कारोबार में किया जा रहा है फिलहाल प्रेस लिखा कार को ज़ब्त कर लिया गया है और पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है और पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *