उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट, महिला से बैग छिनकर भागा लुटेरा,जांच में जुटी पुलिस…

उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट, महिला से बैग छिनकर भागा लुटेरा,जांच में जुटी पुलिस…

बिहार(BIHAR):बारसोई कुमेदपुर रेलखंड पर आजमनगर रेलवे स्टेशन के निकट किलोमीटर संख्या 157/01 के समीप उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लूट पाट की घटना को अंजाम देने वाले चैन पुलिंग कर भाग जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर रेलवे के डीएसपी प्रिय व्रत घटनास्थल पहुंचकर जांच करने पहुंचे.वही उन्होंने बताया कि सियालदह से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही उत्तरबंगों एक्सप्रेस ट्रेन एसी बोगी B3 में चोरों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

महिला से बैग छिनकर भागा लुटेरा

एक महिला का बैग लेने के क्रम में महिला नींद से जग गई तो विरोध किया, लेकिन चोर बैग लेकर चैन पुलिंग कर फरार हो गया.घटना के संबंध में काकोली साह के द्वारा मामला दर्ज करने के लिए एक आवेदन दालकोला रेलवे थाने में दिया गया है.रेलवे के डीएसपी प्रियव्रत ने बताया कि उत्तरबंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी B3 में अज्ञात लोगों द्वारा कई लोगों का सामान चोरी कर चेन पुलिंग कर सभी फरार हो गए हैं.उक्त मामले में एक महिला ने दालकोला रेलवे थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी प्रियव्रत ने कहा कि उक्त मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है. बहुत जल्दी मामले का खुलासा हो जाएगा.इस मौके पर डीएसपी रेलवे के अलावे आरपीएफ इंस्पेक्टर शोएब खान बारसोई रेल थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार आजमनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार आदि सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे…..

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *