उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावागढ़ में साइकिल वितरण कार्यक्रम, विधायक शत्रुघ्न महतो ने बच्चों को किया प्रोत्साहित…

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावागढ़ में साइकिल वितरण कार्यक्रम, विधायक शत्रुघ्न महतो ने बच्चों को किया प्रोत्साहित…

बाघमारा(BAGHMARA): उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावागढ़ में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो ने विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया। यह पहल छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि, “साइकिल बच्चों के लिए विद्यालय आने-जाने का सबसे उपयुक्त और सुलभ साधन है। इसका उद्देश्य केवल परिवहन सुविधा देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना भी है। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे निरंतर विद्यालय आएं, पढ़ाई करें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।”

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से माननीय विधायक जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकगण, अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक द्वारा बच्चों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना की।

साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। छात्र-छात्राओं ने भी आश्वस्त किया कि वे अब नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम ने न सिर्फ छात्रों का उत्साह बढ़ाया बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को भी एक नई ऊर्जा प्रदान की।

NEWS ANP से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *