उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान: डॉ. मनीष शर्मा प्रांतीय कार्यसमिति में शामिलअंगदान एवं देहदान अभियान के प्रांतीय संयोजक की मिली जिम्मेदारी…

उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान: डॉ. मनीष शर्मा प्रांतीय कार्यसमिति में शामिलअंगदान एवं देहदान अभियान के प्रांतीय संयोजक की मिली जिम्मेदारी…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रादेशिक कार्यसमिति में शामिल किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पाडिया ने उन्हें कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत करते हुए अंगदान एवं देहदान अभियान का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया है।

डॉ. मनीष शर्मा को प्रांत स्तर पर एक सक्रिय एवं सफल शाखा अध्यक्ष के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है। उन्हें इस वर्ष झरिया शाखा के अध्यक्ष के रूप में प्रांत के श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उनके कार्यकाल में झरिया शाखा ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब भी हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, सत्र 2021–22 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सीए श्याम साह, विवेक लिल्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, श्वेता जालान, प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया, श्वेता भाला, प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल, रितेश महलका, सार्थक अग्रवाल, हर्ष मित्तल, उत्सव मित्तल, रोहित मित्तल एवं दीपक डोकानिया सहित अन्य पदाधिकारी एंव सदस्य शामिल हैं।

सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में प्रांत में अंगदान एवं देहदान जैसे सामाजिक अभियानों को और अधिक गति एवं व्यापकता प्राप्त होगी।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *