रानीगंज(WEST BENGAL):आसनसोल के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में उखड़ा नीलकंठ मंदिर प्रांगण से भाजपा की ओर से एक विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली उखड़ा बाजार होते हुए अंडाल बाजार तक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र भी वितरित किया।
परिवर्तन रैली के दौरान भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा के बूथ स्तर पर पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और एक विकासशील राज्य के निर्माण के लिए उनकी राय भी ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ अब परिवर्तन रैली के माध्यम से भी जनता तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। उनका दावा था कि यह परिवर्तन रैली सिर्फ रानीगंज ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की दिशा और दशा बदलने का कार्य करेगी।
रैली में अविक मंडल, संजय चौधरी, सोनू यादव, प्रियांशु राय, इंद्रशेन राय, रामानंद पाठक, जितेंद्र चटर्जी, बलवंत पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

