धनबाद(DHANBAD): बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले आज शहीद थामी मंडल, जगदीश मंडल एवं कादीर मियां की 52 वां शहादत दिवस मनाया गया l इस अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l शहीद बेदी स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था l जिसमें मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईस्ट बसुरिया की धरती से माफिया मुक्ति के आंदोलन में तीन वीर शहीद थामी मंडल,जगदीश मंडल एंव कादरी मियां ने अपनी शहादत दी l जो प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते आए हैं l इन तीन वीरों ने अपनी शहादत देकर ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में माफिया शक्ति को समाप्त किया l श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शहीद जगदीश मंडल की पत्नी को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो,राज्य कमेटी के सदस्य हरी प्रसाद पप्पू, भाकपा माले के पवन महतो, झामुमो के मोहम्मद आजाद मुखिया, बसंत महतो, मनोज महतो, बी सी के यु के टेकलाल महतो, दुलाल चंद्र बाउरी, भोला चौहान, फागु भुइयाँ, आर के ठाकुर, मनोज रवानी, भवानी दास, सुजल दत्ता, प्रकाश भुइयाँ, दीपक चौधरी, सरबजीत कौर, ईस्ट बसुरिया कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी बी के झा, प्रबंधक रंजीत सिंह आदि लोग शामिल थे l
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

