झरिया(JHARIA): ईस्ट कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में गुरुवार को भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। जहा इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री द्वारा महर्षि बाल्मीकि मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने रागनी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौजूद समाज के लोगों ने बताया कि पिछले पचास वर्षों से अधिक समय से हम लोग यहां महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाते आ रहे है..
हमारे समाज के इस मंदिर मे जो मूर्ति स्थापित है वो रागनी सिंह की ही देन है। पिछले वर्ष ही इस मंदिर मे रागनी सिंह के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। वही रागनी सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समाज के लोग साहसी और ईमानदार होते हैं। हिदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा खडे़ रहते हैं। हम सभी वाल्मीकि के संतान हैं। महर्षि बाल्मीकि समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। सादा जीवन उच्च विचार। जीवन जीने की सीख हमलोगों को दी। वाल्मीकि जी के कारण ही हमलोगों का प्रभु श्रीराम से परिचय हुआ। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही एकता व शिक्षा से ही समाज का विकास होगा..
महर्षि वाल्मिकी के रामायण से ही हम राम के रामराज्य के बारे में जाना है। मौके पर मुख्य रूप से अरुण साव, अरिंदम बैनर्जी,सतीश वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, शिव वाल्मीकि, प्रहलाद वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि,सूरज वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, दीपू वाल्मीकि समस्त वाल्मीकि समाज की महिलाएं और पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

