रांची(RANCHI): राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में दिन-दहाड़े 13 लाख रुपये लूटने और प्रतिरोध करने पर एक शख्स सुमित को गोली मार देने वाले अपराधियों को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान किया गया है। रांची पुलिस की तरफ से एक संदेही लुटेरे का फोटो वायरल किया गया है। इसका चेहरा घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में कैद हो चुका है। सूचना देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जायेगा। फरार लुटेरे के बार में रांची पुलिस कप्तान के मोबाइल नंबर 9431706136, सिटी SP 9431706137, कोतवाली DSP 9431770077 या पंडरा के थानेदार 8709841485 को गुप्त सूचना दी जा सकती है..
वहीं, लुटेरों को खोज निकालने के लिये SIT का गठन किया गया हैगौरतलब है कि आज दिन के 12.45 बजे पंडरा ओपी क्षेत्र के OTC ग्राउंड के पास ICICI बैंक के बाहर व्यवसायी नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान के कमर्चारी सुमित गुप्ता से 3 बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूट लिये। वहीं सुमित की चीख पर बीच बचाव करने आये एक शख्स को गोली मार दी गई। इस शख्स का भी नाम सुमित बताया गया। इस शख्स का वहां पर अपना होटल है। रिम्स में भर्ती सुमित की हालत खतरे से बाहर बताई गई है..
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

