करनाल की मिट्टी के वीर सपूत, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिन्होंने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में अपना बलिदान दे दिया, अब हरियाणा की आत्मा में बस गये हैं। CM नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया कि शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी, जैसा माता-पिता चाहेंगे। CM ने कहा कि हरियाणा सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है। आतंकी हमले की भी मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की। यहां याद दिला दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुये आतंकी हमले में विनय नरवाल शहीद हो गये थे। बीते 6 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से उनकी सगाई हुई थी। वहीं, 16 अप्रैल को पूरे घर-परिवार के आशीर्वाद के बीच उनकी शादी की शहनाइयां बजी थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

