धनबाद(NIRSA): इसीएल मुगमा एरिया के कांन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित मुगमा एरिया के महाप्रबंधक ओम प्रकाश दुबे उपस्थित हुए तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा की झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वही बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के आगमन राम एवं झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा की दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निरसा से काफी लगाव रहा है। वे कोल मजदूरों के लिए काफी काम किये है। उनको महाजनी प्रथा के विरुद्ध कार्रवाई करने, आदिवासी, पिछड़े वर्ग ले लोगों के लिए हमेशा खडे रहते थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

