इसीएल मुगमा एरिया एवं एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मनाया गया संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती…

इसीएल मुगमा एरिया एवं एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मनाया गया संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती…

धनबाद(NIRSA): इसीएल मुगमा एरिया एवं एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वां जयंती मनाया गया। इस दौरान इसीएल मुगमा एरिया में महाप्रबंधक ओपी चौबे, एवं पदाधिकारीयों ने फूलमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वही एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो के नेतृत्व में 135 वां डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया गया। उपस्थित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सभी कर्मियों ने संविधान सुरक्षित करने को लेकर शपथ लिया।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *