इलाज कराने आई वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…

इलाज कराने आई वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…

धनबाद(DHANBAD): बरतांड हाउसिंग कॉलोनी स्थित कैलाश प्रसाद हॉस्पिटल में मंगलवार को इलाज कराने आई 68 वर्षीय वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद वृद्ध महिला के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान मरीज को डॉक्टर द्वारा एनेसथेसिया का ओवर डोज दिया गया जिससे मरीज की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा छोटा पिछड़ी निवासी 68 वर्षीय गंगोत्री देवी अपने घर में गिर गई जिससे उनके कंधे की हड्डी टूटी गई। आनन फानन मे परिजननो द्वारा मरीज को इलाज के लिए कराया कैलाश हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। वही मरीज की मौत के बाद स्थानीय नेताओं के साथ मरीज के परिजन हॉस्पिटल के बाहर बीच सड़क धरना पर बैठ कर हस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।

सूचना के बाद मौक़े पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के अलावे जिप सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि पहुंचे भी हस्पताल पहुंच गए। हंगामे की सुचना पर धनबाद थाना , सरायढेला थाना समेत बड़ी संख्या पुलिस हस्पताल पहुंच मामले तो नियंत्रित किया। खबर लिखे जाने तक जिला पुलिस के मौजूदगी मे हस्पताल प्रबंधन, मरीज के परिजन एवं स्थानीय नेताओं के बीच वार्ता जारी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *