रांची(RANCHI): ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नामांकन करने के तुरंत बाद झारखंड राज्य के निर्माता,अपने मार्गदर्शक आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जी ने बताया कि गुरुजी ने मुझ पर अपार स्नेह प्रकट करते हुए विजय का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अब सीता सोरेन हमारे परिवार से अलग होकर जामताड़ा में भाजपा का दामन थामते हुए चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसके माध्यम से वह हमारे परिवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। दिशोम गुरु जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरा JMM परिवार तुम्हारे साथ खड़ा है और वह सीट केवल तुम्हारी है। उन्होंने आगे कहा, “तुम मेरे बेटे हो, इरफान। हेमंत और तुम मिलकर भाजपा को हराओ और दोबारा सरकार बनाओ”..
पुत्र धर्म निभाते हुए मैंने गुरुजी की सेवा में समय बिताया और उनके चरणों में विनम्रता से सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

