इनमोसा ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजित…

इनमोसा ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): दिनांक 28 दिसंबर 2024 को कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में इनमोसा ने सामाजिक हित के लिए स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया, ताकि स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बस्ताकोला, ऑफिसर्स क्लब, धनसार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया , निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉक्टर बंदना ठाकुर ने फीता काटकर किया। निदेशक मंडल एवं सीएमओ ने इनमोसा द्वारा आयोजित रक्तदान महादान शिविर की सराहना किया। निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि INMOSSA के द्वारा समाज हित के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना उल्लेखनीय है..

कुश कुमार ने बताया कि शिविर में पचास रक्त माइनिंग सुपरवाइजर वीरों का पंजीयन किया गया था जो रक्त महादान किया। उन्होंने कहा कि INMOSSA खदानों के उत्थान के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के निर्वाह के लिए अग्रसर है और रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक 3 महीने में करने का इनमोसा ने संकल्प लिया है। कुश कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन में बस्ताकोला एवं कुसुंडा एरिया के माइनिंग सुपरवाइजर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुश कुमार ने अवगत कराया कि सभी लगभग 40 यूनिट ब्लड केंद्रीय अस्पताल के ब्लड बैंक में सुरक्षित जमा कराए गए..

रक्तदान शिविर की सफलता के लिए प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (बस्ताकोला) अनिल कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक (बस्ताकोला) श्री अभिषेक राय , क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी देवाशिश बाग एवं एरिया मेडिकल ऑफिसर ( बस्ताकोला) डॉक्टर और इनमोसा के एम पी चौहान , अजीत सिंह, अशोक कुमार कन्नौजिया, विजय यादव, यशवंत कुमार सिंह, जय नंदन पासवान, ओमप्रकाश सिंह, शिव शंकर महतो, रविओंकार,राकेश प्रसाद सिन्हा, बमबेश सिंह, शाम रजक, अरविन्द सिंह , बालेश्वर पंडित, मो० शाहुद अनवर मल्लिक , संजय महतो, नागेंद्र सिंह, रवि भूषणआदि लोग ने सहयोग किया..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *