इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए…

इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सिन्दरी के जय हिन्द मोड़ स्थित चुनाव पाटिल कार्यालय में किया गया ..

जिसमें पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित कई प्रमुख नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक कुमार सिंह के साथ पूर्व विधायक आनंद महतो, अजय कुमार, अशोक महतो, सुरेश प्रसाद, राजेश पासवान, जितेंद्र शर्मा, रोहित मंडल, राहुल, शुभम सिंह, निहाल, पिंकू कुमार, राहुल कुमार, सोहन सोरेन, बैजनाथ टुडू, अशोक महतो और राहुल राज भी मौजूद थे। इन सभी ने एक स्वर में बबलू महतो के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई और सिंदरी के विकास के लिए उनकी योजनाओं की सराहना की।कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद महतो ने विस्थापन के मुद्दे पर अपना विरोध जताया।अशोक कुमार सिंह ने बबलू महतो को एक कर्मठ और योग्य नेता बताया जो जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा सजग रहते हैं..

उन्होंने कहा, “बबलू महतो जैसे नेताओं की जरूरत है, जो अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए समर्पित हैं।”अशोक कुमार ने अपने संबोधन में सिंदरी के गौरवपूर्ण इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि आज की भाजपा सरकार उद्योग धंधों को स्थापित करने के बजाय बंद कर रही है। सिंदरी शहर में चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। इलाज और नियोजन के लिए यहां के वासियों को अन्यत्र का रुख करना पड़ता है। सिंदरी के आवास मल्टीनैशनल कंपनियों के लिए खाली कराने की बात कही जा रही है। सरकार को आवास खाली कराने के पहले पुनर्वास करने की व्यवस्था करनी चाहिए..

यहां के मुख्य कारखानों द्वारा सीएसआर फंड का क्षेत्र में सही उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक नीति के खिलाफ है। झारखंड सरकार की उपलब्धियां गिनती उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिजली के बिल को माफ किया करना, किसानों के लिए 200000 के कर्ज की माफी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईया समान योजना एवं अबुआ आवास योजना की बात कही। वहीं पूर्व में सिंदरी सांसद और विधायक भाजपा के होने के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं होने की बात कही।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए जिन्होंने बबलू महतो को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *