इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन….

इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन….

धनबाद(DHANBAD): आज 14 नवंबर 2024 कों धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कालोनी में सभी 6 विधान सभाओं के इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित झामुमो, राजद, भाकपा माले के जिलाध्यक्ष व घटक दलों के नेता भी उपस्थित हुए..

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि धनबाद जिले की सभी विधानसभा सीटों पर इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हैं,जिसके लिए इंडिया गठबंधन घटक दलों के हम सभी नेता पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर लगें हुए हैं। इस बार सभी सीटों पर भाजपा की शिकस्त होगी। आगे उन्होंने कहा कि लोगों को झारखंड के इंडिया गठबंधन सरकार के प्रति विश्वास जगा है,झारखंड की इंडिया गठबंधन हेमंत सरकार राज्य के युवा बेरोजगारों एवं महिलाओं किसानों के उत्थान एवं बेहतरी के लिए मईयां सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना के साथ-साथ किसानों का ऋण माफ बिजली,बिल माफ सहित अनगिनत कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरने का काम किया है किया हैं,आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही दिसंबर माह से मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य के सभी बहनों को इंडिया गठबंधन सरकार खटाखट ₹2500 देगी एवं राशन वितरण के तहत प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन दी जाएगी एवं राज्य के हर परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर,सभी परिवारों को हर महीने 1100 रुपए की 200 यूनिट बिजली मुफ्त,महंगे से मांगे अस्पताल में 15 लाख रुपया का मुफ्त इलाज,₹2लाख रू.का अबुआ आवास,निशुल्क राशन,सभी परिवार के बच्चों को केजी क्लास से पीएचडी के साथ विदेश में पढ़ाई फ्री एवं बिजली बिल माफ करने के साथ-साथ इंडिया गठबंधन झारखंड सरकार ने अनगिनत जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया हैं..
आगे उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशीयों के प्रति सभी समुदायों का अपार समर्थन मिल रहा है निश्चित रूप से विधानसभा में इंडिया के प्रत्याशीयों ऐतिहासिक जीत होगी!
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हेमंत विस्वा शरमा झारखंड में आकर नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं। मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहें बलात्कार व हत्या पर उनकी बोली नहीं निकलती हैं। झुठे वादें करके जनता को बरगलाया जा रहा हैं। क्षेत्र की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के झुठ एवं उनके चाल,चेहरा और चरित्र को अच्छी तरह से समझ चुकी हैं। जिसका करारा जवाब गठबंधन के प्रत्याशियों कों सुनिश्चित जिताकर दिया जाएगा। इस बार झारखंड में फिर से कांग्रेस गठबंधन से हेमंत सरकार बनेगी..

झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि षड्यंत्र के फंसाकर हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। आज सच्चाई सामने हैं कि वे जल से बाहर भी और इस चुनाव में जनता के बीच हैं। इंडिया महागठबंधन की जीत होकर रहेगी और हमलोगों की सरकार भी बनेगी..

राजद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि झारखंड के इंडिया गठबंधन के जनकल्याणकारी कार्यो से लोग प्रभावित हैं,निश्चित रूप से इस बार सभी विधानसभा में लोग इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रति भारी मात्रा में मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी..
मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह झारखंड मुक्ती मोर्चा जिलाध्यक्ष लखी सोरेन राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम मनोज यादव माले विजय पासवान,राशिद रजा अंसारी,हातिम अंसारी,मुमताज कुरैशी गोपाल कृष्ण चौधरी, अनिल राय. अनिल सिंह,सुरज वर्मा, श्याम साव सहित अन्य उपस्थित थें..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *