इंडियन आइडल में कोयलांचल धनबाद के अभिषेक कुमार की भावुक प्रस्तुति, रवीना टंडन ने कहा “आपके गाने ने आंखें भर दीं”…

इंडियन आइडल में कोयलांचल धनबाद के अभिषेक कुमार की भावुक प्रस्तुति, रवीना टंडन ने कहा “आपके गाने ने आंखें भर दीं”…

धनबाद(DHANBAD): सोनी टीवी के लोकप्रिय शो इंडियन आइडल सीजन 16 में पिछले दिनों शनिवार को कोयलांचल के अभिषेक कुमार ने अपनी बेहतरीन गायकी से सबका दिल जीत लिया। छठे नंबर के कंटेस्टेंट अभिषेक के लिए जज श्रेया घोषाल ने उनके पिता अंजय साव को मंच पर आमंत्रित कर एक सरप्राइज दिया, जिससे अभिषेक भावुक हो उठे।

अभिषेक ने ‘नैना जो साझे ख्वाब देखते थे’ गीत गाकर मंच पर सबका ध्यान खींचा। गाने के दौरान पूरे स्टूडियो में सन्नाटा छा गया और जज रवीना टंडन ने उनकी प्रस्तुति को बेहद भावुक बताते हुए कहा, “आपके गाने ने रुला दिया, बहुत दर्द था।” श्रेया घोषाल ने भी कहा कि गाने में छिपा दर्द उनकी आंखों से महसूस हुआ।

अभिषेक के पिता ने कहा कि बेटे का मंच पर प्रदर्शन देखकर उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वे इंडियन आइडल के मंच पर बैठे हैं। अभिषेक ने भी कहा कि लंबे समय बाद मम्मी-पापा से मिलना उन्हें भावुक कर गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *