धनबाद(NIRSA): पश्चिम बंगाल के आसनसोल की विधायक शुक्रवार शाम चिरकुंडा पहुंच निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया ..
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया साथ ही फूल माला पहनाकर स्वागत करने का काम किया।इधर मीडिया से बातचीत में छह विधानसभा की क्लस्टर इंचार्ज सह भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा की धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के विधायक की जीत ऐतिहासिक जीत होगी वही उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को जब विधानसभा चुनाव की गिनती होगी भाजपा स्पष्ट बहुमत में आएगी और सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी वहीं पॉल ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की महिला का याद आया पिछले साढ़े चार सालों में उन्हें राज्य की जनता कभी याद नहीं आई वही उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी का कोई जवाब नहीं मोदी जी जो वादा करते है उसे पूरा करने का काम करते है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

